{"_id":"65493f3e42e65e12d40f0de4","slug":"second-accused-involved-in-aruns-murder-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-236521-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अरुण की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अरुण की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने अरुण की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अरुण ने बाइक पर बैठाकर नहीं लाने पर आकाश, गौरव व तरुण को गाली दे दी थी। इससे गुस्साए आकाश ने ही अरुण के सिर में ईंट मारी थी। मामले में फरार चल रहे गौरव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि 27 अक्तूबर को चरण सिंह कॉलोनी निवासी अरुण की हत्या कर दी गई थी। मामले में अरुण के जीजा राजकुमार ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश, गौरव, तरुण ने अरुण के साथ शराब पीकर जुआ खेला था। इसके बाद आकाश अपनी बाइक पर तरुण व गौरव को बैठाकर ले आया और अरुण को छोड़ दिया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया था। एसीपी ने बताया कि तरुण को रविवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना में प्रयुक्त ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। जल्द ही गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।