{"_id":"684887acda577ea0ee03a594","slug":"search-for-gangster-prashant-alias-kabootar-is-going-on-in-delhi-ncr-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106285-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर में चल रही गैंगस्टर प्रशांत उर्फ कबूतर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर में चल रही गैंगस्टर प्रशांत उर्फ कबूतर की तलाश
विज्ञापन
मुरादनगर। धेदा गांव में रविवार रात गैंगस्टर प्रशांत उर्फ कबूतर ने घर में घुस कर पकंज चौधरी व उसकी मां गुड्डी पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी, जिसमे गोली लगने से पंकज की मौत हो गई। वारदात के बाद से गांव व परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी व उसका दूसरा साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस कमिश्नर व अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।
धेदा गांव निवासी रोहित चौधरी व चितोड़ा गांव निवासी के बीच रंजिश चली आ रही है। दो दिन पहले रंजिश को लेकर दोनों पक्षो के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट का बदला लेने का उद्देश्य से सन्नी उर्फ अनुभव, विक्की उर्फ विकास व प्रशांत उर्फ कबूतर रविवार रात कार में सवार होकर धेदा गांव पहुंचे। प्रशांत ने पिंटू चौधरी के मकान में घुस कर उनके बेटे पंकज चौधरी व पत्नी गुड्डी देवी पर ताबड़ तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। पुलिस टीम नामजद अपराधियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर, मेरठ, हापुड़ व अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत उर्फ कबूतर पर मुरादनगर व मसूरी थाने में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की पर मुरादनगर व कविनगर थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया है दस पंद्रह दिन पहले गैंगस्टर प्रशांत जेल से जमानत पर बाहर आया था। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि नामजद आरोपी प्रशांत व विक्की उर्फ चेटी को पुलिस की टीम तलाश कर रही है। संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक आरोपी सन्नी उर्फ अनुभव को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।