फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scope of idol immersion site at Arthala to expand; width to increase to 50 feet.

Ghaziabad News: अर्थला में बढ़ेगा मूर्ति विसर्जन स्थल का दायरा, 50 फीट होगा चौड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Scope of idol immersion site at Arthala to expand; width to increase to 50 feet.
साहिबाबाद। गणेश चतुर्थी के दौरान मूर्ति विसर्जन में हुई परेशानी के बाद नगर निगम ने अर्थला स्थित विसर्जन स्थल का विस्तार शुरू करा दिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विसर्जन स्थल की चौड़ाई 30 फीट से बढ़ाकर 50 फीट की जा रही है। निगम की ओर से करीब 10 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे इस काम को दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अर्थला का विसर्जन स्थल ट्रांस हिंडन के प्रमुख विसर्जन स्थलों में शामिल है। दुर्गा पूजा समेत अन्य धार्मिक आयोजनों के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। स्थल छोटा होने के कारण एक साथ कई प्रतिमाएं पहुंचने पर अव्यवस्था हो जाती है। नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण विभाग गणेशी लाल ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दौरान विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तो कम जगह होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए अब विसर्जन स्थल को चौड़ा कराया जा रहा है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से उस स्थल की चौड़ाई 30 से बढ़ाकर 50 फीट की जाएगी। नगर निगम की तैयारी है कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले विसर्जन स्थल का चौड़ीकरण पूरा कर लिया जाए। इससे पूजा के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी।
विज्ञापन



हिंडन पर विसर्जन न हो इसके लिए भी होंगे पुख्ता इंतजाम

अर्थला विसर्जन स्थल को तैयार करने के साथ ही नगर निगम और प्रशासन की ओर से हिंडन नदी में मूर्ति विसर्जन रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्धारित विसर्जन स्थल तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो, इसके लिए निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed