फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scooty hits two bike riders one dead

Ghaziabad: स्कूटी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 21 Sep 2025 05:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। मगर इलाज के दौरान 31अगस्त की सुबह रिहान की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Scooty hits two bike riders one dead
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ, हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान एक की अस्पताल में मौत हो गई। पीड़ित पिता ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ निवासी मोहम्मद खालिद का पुत्र रिहान 30 अगस्त को अपने दोस्त रियाजुद्दीन पुत्र जहीरुद्दीन निवासी कमालपुर थाना पिलखुआ, हापुड़ के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन सना के घर डासना जा रहा था। जैसे ही वे डासना फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी एक स्कूटी के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में रिहान के सिर में गंभीर चोटें आईं और रियाजुद्दीन को भी गुम चोटें पहुंचीं। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। मगर इलाज के दौरान 31अगस्त की सुबह रिहान की मृत्यु हो गई। मेडिकल परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे की मौत के सदमे व रिश्तेदारों के आने-जाने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाया, पीड़ित पिता ने स्कूटी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता मोहम्मद खालिद निवासी ग्राम पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ ने स्कूटी चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed