{"_id":"690ba4efd5d909cff20ecbc1","slug":"scooter-riders-arms-and-legs-broken-after-being-hit-by-a-car-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11860-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक के हाथ-पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक के हाथ-पैर टूटे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी अनुज जोशी तीन नवंबर की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनके हाथ व पैर की हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई। उनकी बहन शुभांगी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ चार नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में शुभांगी गिल ने बताया कि तीन नवंबर की रात उनका भाई अनुज मदर डेयरी से घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में एक लाल रंग की गाड़ी ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने सेक्टर 17 स्थित निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। सूचना मिलने पर वह भी परिवार के साथ अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने अनुज के पैर व हाथ की हड्डियां टूटने की बात बताई। इसके अलावा शरीर में अन्य जगह भी चोटें आई हैं। चार नवंबर को उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कार चालक को ट्रेस कर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।