{"_id":"6452b45834ba08e428058707","slug":"scammers-absconded-with-jewelry-worth-15-lakh-ghaziabad-news-c-30-1-96770-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हुए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हुए टप्पेबाज
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में एल एंड टी चौराहे के पास दो बदमाशों ने एपेक्स सोसायटी निवासी मेनका सैनी से टप्पेबाजी कर सोमवार शाम करीब डेढ़ लाख के गहने उतरवा लिए। बदमाशों ने पता पूछने के बहाने मेनका को रोककर बातचीत की और सुरक्षा की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसका बाद बदमाश महिला से जय माता दी, जय माता दी कहते रहे और बैग लेकर फरार हो गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
मेनका सैनी ने बताया कि उनके बेटे के पेट में काफी दर्द हो रहा था। उसके लिए वह पास में ही एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गई थीं। लौटते समय एल एंड टी चौराहे के पास पैदल आए एक युवक ने उन्हें रोककर पता पूछा, उन्हें इस बारे में जानकारी होने से मना किया तो इतने में दूसरा युवक आया और जय माता दी बोलते हुए गहने उतारकर बैग में रखने के लिए कहने लगा। वह कुछ समझ नहीं पाई और उन्होंने अपने कानों के कुंडल, अंगूठी और चेन व मोबाइल बैग में रख लिया। इसके बाद वे दोनों बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। एसीपी नगर सुजीत राय का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने केे लिए टीमें लगी हैं।