{"_id":"66e74d407e458544490a97e7","slug":"sattar-died-due-to-head-injury-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-109470-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिर में चोट लगने से हुई थी सत्तार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिर में चोट लगने से हुई थी सत्तार की मौत
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में हुई सत्तार की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की पुष्टि सड़क हादसे में सिर की हड्डी टूटने से होना पाया गया है। इसके अलावा कोई अन्य गंभीर चोट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
28 अगस्त को गांव निवासी सत्तार गांव के निकट घायल अवस्था में पड़े हुए मिले थे। जिन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई गांव के कब्रिस्तान में 29 अगस्त को मृतक का दफीना भी कर दिया था। इसके बाद मृतक की पत्नी ने डीएम, एसपी व कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पति के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की। इसने मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की भी मांग की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर शनिवार को सत्तार का शव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया ।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण सिर की हड्डी टूटने के कारण पाया गया है। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।