फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Sardar Patel's contribution can not be forgotten"

‘सरदार पटेल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता’

Tue, 01 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
"Sardar Patel's contribution can not be forgotten"
सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
 ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की आधुनिक सिविल सेवा का जनक कहा जाता है। सिविल सेवा में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों का कर्तव्य है कि वह अपने पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए जन सेवा के अपने दायित्वों को निभाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।’ 
विज्ञापन


लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाए जाने के दौरान डीएम निधि केसरवानी ने यह बात कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सरदार पटेल दूरदर्शी थे। आधुनिक भारत का नक्शा उन्हीं की देन है। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विविधताओं से भरा हमारा देश राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोया हुआ हैै। यह सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की ही देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा गया। डीएम ने कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल समेत कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उधर सदर तहसील में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम सदर अतुल कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, नायब नाजिर सुशील कुमार शर्मा, शैलेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, श्री सत्यपाल, लेखापाल संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने मनाई पटेल जयंती
 महेंद्रा एंक्लेव के सी ब्लाक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज नागर ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  इस अवसर पर ऋषिपाल यादव, बोबी त्यागी, विजय धामा, विजय फौजी, नरेंद्र शर्मा, विनेश शर्मा, राजपंत नागर, बसंत ठाकुर, हंसराज भाटी आदि मौजूद रहे।

लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई
 शहर में सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141वीं जयंती पर नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा के बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित कैप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें पालिका चेयरमैन ने लौह पुरुष के फोटो पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डा. प्रमेंद्र, राजीव शर्मा, कमल शर्मा, इंदरजीत, योगेद्र पांचाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गढ़ी कटैया गांव में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद बंसल ने बल्लभ भाई पटेल की फोटो पर पुष्प अर्पित किए।


इस दौरान महिपाल श्याम, सुंदर, प्रमोद बंसल, रमन बंसल, लाल बंसल, मोहित बंसल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका ईओ डीके राय और लोनी तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार ने इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए इस दौरान पालिका और तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed