फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanjay ojha Arrest who used to impress officers by becoming fake MLA In Ghaziabad

Ghaziabad: फर्जी MLA बन अफसरों पर रौब जमाने वाला संजय अरेस्ट, भूपेंद्र को पुलिस से बचाने के लिए थे 15 लाख

Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
सार

फर्जी विधायक बन अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों में बात करने वाले व आरोपी भूपेंद्र का साथ देने वाले आरोपी संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Sanjay ojha Arrest who used to impress officers by becoming fake MLA In Ghaziabad
फर्जी विधायक संजय ओझा पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में लोगों से सीआरपीएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट भूपेंद्र के साथी संजय ओझा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भूपेंद्र ने पूछताछ में बताया था कि संजय फर्जी विधायक बनकर अधिकारियों पर रौब झाड़ता था। साथ ही उसने पुलिस से उसे बचाने के एवज में 15 लाख रुपये भी लिए थे।

विज्ञापन


गत जनवरी माह में कोतवाली क्षेत्र के गांव दौंगवा निवासी भूपेंद्र सिंह (फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ) को लोगों से नौकरी के नाम पर रुपये ठगना और मारपीट कर उत्पीड़न करने के मामलें में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी भूपेंद्र से पूछताछ के बाद अब डिबाई पुलिस ने उसके साथी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थबाड़ा निवासी संजय ओझा को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी मंडी कारोबारी है। उसने आरोपी भूपेंद्र को पुलिस से बचाने के एवज में दो बार में 15 लाख रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


साथ ही आरोपी संजय कई बार खुद को विधानसभा बिल्सी का बीजेपी विधायक बताकर अधिकारियों से मोबाइल पर बात करता था और रौब झाड़ता था। वह आरोपी भूपेंद्र के साथ नौकरी के नाम पर संगठित गैंग चलाकर लोगों से रुपये वसूलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव, डीजीपी यूपी तक को किए फोन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय ओझा विभिन्न प्रकरणों में डीएम अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, एसपी सिटी मथुरा, प्रभारी निरीक्षक खुर्जा, प्रभारी निरीक्षक रामघाट, थाना प्रभारी सिविल लाइन अलीगढ़, गृह सचिव उत्तर प्रदेश, डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी प्रयागराज को भी फोन कर चुका है।


फर्जी विधायक बन अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों में बात करने वाले व आरोपी भूपेंद्र का साथ देने वाले आरोपी संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। - बजरंगबली चौरसिया, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed