फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salary freeze, lapse on Manav Sampada portal, chaos in GDA

Ghaziabad News: वेतन पर लगा ब्रेक, मानव संपदा पोर्टल पर चूक, जीडीए में मची अफरातफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Salary freeze, lapse on Manav Sampada portal, chaos in GDA
गाजियाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण समय से दर्ज न करने वाले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के करीब 150 कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई से जीडीए कर्मियों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन


जीडीए प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण 31 जनवरी तक अपडेट करना था। सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद भी करीब 150 कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। निर्धारित समय सीमा के बाद भी जिन कर्मचारियों ने नियमों का पालन नहीं किया उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोर्टल पर संपत्ति का पूरा ब्यौरा अपलोड नहीं किया जाएगा तब तक वेतन जारी नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


वेतन रुकने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। कई कर्मचारी तकनीकी दिक्कतों और जानकारी के अभाव का हवाला देते नजर आए। जबकि प्रशासन इसे लापरवाही मान रहा है। राज्य सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा देने का निर्देश दिया था। जीडीए सचिव विवेक कुमार का कहना है कि जब तक पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा अपलोड नहीं किया जाएगा तब तक वेतन रुका रहेगा। आने वाले दिनों में ऐसे कर्मचारियों की सूची की दोबारा समीक्षा की जाएगी और नियमों की अनदेखी पर आगे और कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed