फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 1.25 lakh grabbed on the pretext of giving lift in car

Ghaziabad News: गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने हड़पे 1.25 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.25 lakh grabbed on the pretext of giving lift in car
इंदिरापुरम। सीआईएसएफ के पास बस के इंतजार में खड़े युवक को दो शातिरों ने सरकारी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बिहारी मार्केट ले जाकर बेसुध कर दिया। फिर जेब से नकदी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर 1.25 लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में रहने वाले सचिन ठाकुर 23 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे मुरादाबाद जाने के लिए सीआईएसएफ के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। एक ने उनसे कहा कि उसके पास सरकारी गाड़ी है। उसमें उन्हें वह मुरादाबाद तक लिफ्ट दे देगा। उन्होंने युवक की बात पर विश्वास किया और तीनों बाइक पर बैठ गए। दोनों उन्हें नीतिखंड चौकी क्षेत्र की बिहारी मार्केट में ले गए। वहां उनके चेहरे पर धुआं मारकर बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने जेब से 40 हजार रुपये की नकदी, डेबिट कार्ड से 30 हजार रुपये और क्रेडिट कार्ड से 55 हजार रुपये की खरीदारी की। काफी देर बाद उन्हें होश आया तो फोन पर खाते से नकदी निकालने के ओटीपी देखकर होश उड़ गए। उन्होंने दोनों बाइक सवार युवकों को इधर-उधर देखा लेकिन वे भाग गए थे। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान पुलिस ने उन्हें चक्कर कटाया। वह पहले विजयनगर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने इंदिरापुरम की घटना बताकर कोतवाली में शिकायत करने भेज दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान करके टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed