फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads are bad at 16 places on Kanwar routes, no arrangement for lights at 17 places

Ghaziabad News: कांवड़ मार्गों पर 16 जगह सड़कें खराब, 17 जगह लाइटों की व्यवस्था नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Roads are bad at 16 places on Kanwar routes, no arrangement for lights at 17 places
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन इसकी तैयारियां सुस्त हैं। पुलिस कमिश्नरेट दो से पांच जुलाई तक की सूचना जारी की है, जो कांवड़ मार्गों की हालत को बयान कर रही है। गाजियाबाद जनपद में 42 में से 16 सड़कों पर गड्ढे हैं या सड़कें खराब हैं। 17 जगह लाइटों की व्यवस्था ठीक नहीं है। वहीं, 17 जगह खुले ट्रांसफार्मरों से खतरे का अंदेशा जताया गया है। सड़कों की सबसे ज्यादा खराब स्थिति लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर में हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की रफ्तार धीमी रही तो कांवड़ यात्री जर्जर सड़कों से गुजरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इन स्थानों पर सड़कों में गड्ढे :
नया बस अड्डा से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से दूधेश्वरनाथ मंदिर से थाना कोतवाली तक
एएलटी से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के मध्य सड़क किनारे दो किमी. 10 मार्गों पर खुले नाले
राजेंद्रनगर से सीमा चौकी तक सड़क टूटी हुई है
मोहननगर एमएमएक्स मॉल के पास जगह-जगह गड्ढे
लोनी तिराहा से पुश्ता चौकी तक गड्ढे व जलभराव
पुश्ता चौकी से मंडोला चौकी तक जलभराव
मुरादनगर कृष्णा सागर होटल से आईटीएस चौकी तक तीन गड्ढे
मसूरी में जगह-जगह सड़क में गड्ढे
मसूरी में गंगनहर पर जगह जगह गड्ढे
मुरादनगर में चौकी पाइपलाइन रोड पांच गड्ढे
मोदीनगर कादराबाद से राज चौपाला तक
राज चौपाला से सीकरी गांव तक
वेवसिटी में बूढ़गढ़ी पुलिस से कुडिया गढ़ी तक
सुंदरदीप बंबे से काजीपुर अंडरपास, लालकुआं चौकी से आनंद अस्पताल तक
डासना में दूधिया पीपल भूड़गढ़ी ट्रक गैराज से तिमोही पुलिस तक
-----------------
इन स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर : कोतवाली नगर राउफ मुस्लिम होटल के सामने, दूधेश्वरनाथ मंदिर के सामने, घंटाघर चौकी के सामने, कोतवाली के सामने
नवयुग मार्केट में, हापुड़ मोड़ पर
एएलटी से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन व एएलटी से रोटरी गोल चक्कर तक 35 ट्रांसफार्मर खुले हैं
एएलटी चौराहा मेरठ रोड से घूना मोड़ मेरठ रोड तक आठ ट्रांसफार्मर खुले हैं
पैरीफेरल से दुहाई मोरटा होते हुए राजनगर एक्सटेंशन चौराहा व अन्य स्थानों प र 22 ट्रांसफार्मर खुले हैं
लोनी में बंधला पुल के नीचे से रामविहार गेट से बंधला चौकी से निठौरा गेट तक आठ ट्रांसफार्मर खुले हैं
लोनी तिराहा से पुस्ता चौकी तक सात ट्रांसफार्मर खुले हैं
पुश्ता चौकी से मंडोला चौकी तक चार ट्रांसफार्मर खुले हैं
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में नौ स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले हैं
मसूरी में मिसलगढ़ी तक दो ट्रांसफार्मर खुले हैं
मुरादनगर चौकी पाइपलाइन रोड पर भी खुले हैं
मोदीनगर से राज चौपला तक ट्रांसफार्मर खुले हैं
मोदीनगर में राज चौपला से सीकरी गांव तक ट्रांसफार्मर खुले हैं
सीकरी गांव कट से एसआरएम यूनिवर्सिटी तक ट्रांसफार्मर खुले हैं
बम्हैटा से लालकुआं चौकी तक एक ट्रांसफार्मर खुला है
सुंदरदीप बंबे से काजीपुर अंडरपास से लालकुआं चौकी से आनंद अस्पताल तक ट्रांसफार्मर खुले हैं
दूधिया पीपल भूड़गढ़ी ट्रक गैराज से तिमोही पुलिस तक ट्रांसफार्मर खुले हैं

-----------------
इन स्थानों पर लाइटें नहीं
साईं उपवन के सामने लाइटें नहीं हैं
नवयुग मार्केट से दूधेश्वर मंदिर तक लाइटें बंद हैं
सिहानीचुंगी से श्रीराम पिस्टन तक 18 लाइटें खराब हैं
हिंडन बैराज से नहर की पटरी लोधी चौक तक लाइटों की व्यवस्था नहीं
वसुंधरा अंडरपास से यूपी गेट तक कुछ जगह लाइटें नहीं
हिंडन नदी पुल से बाूर्डर फर्रुखनगर से पुलिस चौकी तक लाइट नहीं
पुलिस चौकी फर्रुखनगर से बाईपास तिराहा थाना टीला मोड़ तक लाइटें नहीं
फर्रुखनगर बाईपास तिराहा से टीला मोड़ थाना तिराहा तक लाइटें नहीं है
लोनी बंथला पुल के नीचे से रामविहार गेट से बंथला चौकी लाइटें नहीं
ट्रॉनिका सिटी लोनी तिराहा से पुश्ता चौकी तक लाइटें नहीं
ट्रॉनिका सिटी से मंडोला चौकी तक लाइटें नहीं है
मुरादनगर कृष्णा सागर होटल से आईटीएस चौकी तक सात लाइटें खराब
मसूरी गंगनहर पर लाइट की व्यवस्था नहीं है
मुरादनगर चौकी पाइपलाइन रोड पर लाइटें नहीं है
निवाडी जानी बॉर्डर से गंगनहर चौकी तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं
वेवसिटी बूढ़गढ़ी पुलिस से कुड़िया नाले तक लाइट नहीं
वेव सिटी दूधिया पीपल भूड़गढ़ी ट्रक गैराज से तिमोही पुलिस तक लाइट नहीं
-----------------

नगर निगम की सीमा के अंतर्गत सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का काम किया जा रहा है। शिवालयों पर पेयजल की व्यवस्था, मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था और सफाई का काम जारी है।
विज्ञापन

- विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed