{"_id":"648f55243603daa8e006ad74","slug":"rishi-got-third-and-malay-got-eighth-rank-in-all-india-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-134918-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऋषि ने ऑल इंडिया में तीसरी और मलय ने हासिल की आठवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऋषि ने ऑल इंडिया में तीसरी और मलय ने हासिल की आठवीं रैंक
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी की ओर से जारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) के नतीजों में इस बार जनपद के दो मेधावियों ने ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में जगह बनाई है। लैंड क्राफ्ट निवासी ऋषि कालरा ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। डीपीएसजी मेरठ रोड व फिटजी आरडीसी के छात्र रहे ऋषि ने गणित विषय में ऑल इंडिया में सबसे अधिक 120 में से 113 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, इंदिरापुरम की साया जेनिथ सोसायटी निवासी मलय केडिया ने ऑल इंडिया आठवीं रैंक प्राप्त की है।
जेईई एडवांस से पहले ऋषि कालरा की जेईई मेंस में ऑल इंडिया 19वीं तो मलय केडिया ने चौथी रैंक हासिल की थी। मलय केडिया वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र रहे हैं। जेईई एडवांस में इस बार भी फिटजी आरडीसी सेंटर के विद्यार्थियों ने सबसे बेहतर रैंक हासिल की है। ऋषि व मलय के बाद वैभव शर्मा ने ऑल इंडिया 254वीं, शिवांकुर गुप्ता ने 280वीं, इशिता जिज्ञासु ने 638वीं, लक्ष्य सिंघल ने 656वीं, प्रथम गुप्ता ने 717वीं, आर्यन महेश गुप्ता ने 1264वीं रैंक हासिल की है।
इसके अलावा आयुष आनंद ने 1314वीं, राज लक्ष्मी ने 1872वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रौशन किया है। फिटजी आरडीसी सेंटर पर हुए समारोह में ऑल इंडिया तीसरी रैंक पाने वाले ऋषि कालरा को सेंटर प्रबंधन की ओर से 2.40 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। जेईई एडवांस में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
19 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
फिटजी संस्थान के सेंटर हेड आशीष गुप्ता ने बताया कि इस बार केंद्र का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए 19 जून से 31 जून तक छह चरण में काउंसिलिंग प्रक्रिया चलेगी। काउंसिलिंग के जरिए 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी सहित अन्य संस्थानों की सीटें भरी जाएंगी।