{"_id":"69864115c3051637d8015aea","slug":"rioting-for-protesting-against-abuse-case-filed-against-seven-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108536-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली का विरोध करने पर बलवा, सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली का विरोध करने पर बलवा, सात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सुहाना में गाली देने को लेकर हुए विवाद में बलवा हो गया। आरोपियों ने युवक आदिल के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव सुहाना के रहने वाले आदिल ने बताया कि बुधवार रात उनकी मां घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच एक पड़ोसी गाली-गलौज कर रहा था। आदिल की मां ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और अभद्रता करने लगा। परिजनों ने इसका विरोध किया तो गुस्साए आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन आदिल के घर में घुस गया और लाठी डंडों से घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिवार को पीटा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस को आता देख आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मतलूब, जिशान, फरहान, जुल्फी इस्तेकार, साकिब और फराकत निवासी गांव सुहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।