{"_id":"5810dbc34f1c1bac52bc25ce","slug":"restoration-suspended-drivers-may-soon-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो सकती है निगम के निलंबित ड्राइवरों की बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हो सकती है निगम के निलंबित ड्राइवरों की बहाली
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के निलंबित ड्राइवरों पर जल्द ही मेहरबानी हो सकती है। ड्राइवरों की ओर से बार-बार की जा रही गुहार के बाद मेयर और नगर आयुक्त जल्द ही उनकी बहाली के आदेश जारी कर सकते है। हालांकि एक ही बार में सभी ड्राइवरों को बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, नगर निगम वाहन चालक संघ के हड़ताली कर्मचारियों के साथ कई ऐसे कर्मचारी भी निलंबित हो गए थे, जिनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं था। यूनियन पदाधिकारियों के बुलाने पर वह निगम पहुंचे थे। नगर आयुक्त ने ऐसे कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है। अब दिवाली पर कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर तीन दिन पूर्व मेयर से मिले थे। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि उन्होंने ड्राइवरों की याचिका पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर नगर आयुक्त से विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जल्द ही कुछ वाहन चालकों को बहाल करने पर विचार किया जा रहा है।