फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Panchsheel Primrose Society are troubled by alcoholics

Ghaziabad News: पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में शराबियों से निवासी परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Residents of Panchsheel Primrose Society are troubled by alcoholics
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में कुछ लोग आए दिन शराब पीकर निवासियों और सिक्योरिटी गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इस संबंध में कविनगर थाने में कुछ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। एओए अध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि सोसायटी में आए दिन कुछ लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं। कुछ सिक्योरिटी गार्डों को भी अपने साथ मिला रखा है। कुछ लोगों ने 18 मई की रात शराब के नशे में एओए के एक सदस्य के साथ मारपीट की। इस संबंध में मंगलवार को शिकायत दी गई। कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है कि सोसायटी और बेसमेंट में खुलेआम शराब पी जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी शराब के नशे में बेसमेंट से एक लड़की को उठाने का प्रयास किया गया था। तब पुलिस ने बेसमेंट में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की बात कही थी, लेकिन आज तक प्रबंधन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए। अभी हैंडओवर बिल्डर के पास ही है। उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


निवासी शराब पीकर आपस में ही झगड़ा करते हैं। बेसमेंट में जगह-जगह कैमरे लगे हैं। इसे असामाजिक तत्व तोड़ देते हैं। रातभर सुरक्षा गार्ड गश्त करते हैं। अनुज चौधरी, बिल्डर प्रतिनिधि, पंचशील
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed