{"_id":"6a0238fc5fa8b88e6703a874","slug":"residents-in-rajendra-nagar-troubled-by-the-installation-of-an-11-kv-line-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18848-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजेंद्र नगर में डाली जा रही 11 केवी लाइन से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजेंद्र नगर में डाली जा रही 11 केवी लाइन से परेशान लोग
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर दो, साहिबाबाद डीएवी स्कूल मेन सड़क और डुप्लेक्स फ्लैट के आसपास ऊर्जा निगम नए फीडर के लिए 11 केवी की लाइन डाल रहा है। जगह-जगह खोदाई की वजह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सांझा प्रयास सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जुगल किशोर ने बताया कि क्षेत्र में 11 केवी की लाइन डालने की वजह से ठेकेदार जगह-जगह फुटपाथ खोदकर छोड़ रहे हैं। कभी खोदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट जाती है। लोगों को पूरे दिन पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ता है। फुटपाथ पर खोदाई होने की वजह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। सुबह बच्चे स्कूल जाते हैं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने दोबारा निर्माण कार्य करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मानक के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है। इसकी ऊर्जा निगम राजेंद्र नगर के एसडीओ से भी शिकायत की गई है।
एसडीओ ऊर्जा निगम भूवन वर्मा का कहना है कि यदि ऐसा है तो निरीक्षण किया जाएगा और टूटी सड़क की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। मानकों के विपरीत काम करने की भी जांच की जाएगी।