फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Renowned schools have begun the registration process for nursery admissions.

Ghaziabad News: 20 हजार से अधिक सीटों पर दाखिलों के लिए नामचीन विद्यालयों ने शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Renowned schools have begun the registration process for nursery admissions.

विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के अधिकांश विद्यालयों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस माह से दाखिलों के लिए नामचीन विद्यालयों ने पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इंडियन पैरेंट्स एसोसिएशन के विवेक त्यागी के अनुसार 1395 विद्यालयों में 20 हजार से अधिक सीटें हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद दिवाली के बाद बच्चों और अभिभावकों के साथ इंटरएक्शन सेशन आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, कुछ विद्यालयों ने अभी से अभिभावकों को ईमेल भेजकर बुलाना शुरू कर दिया है, जबकि कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।

इंटरएक्शन के दौरान विद्यालयों की ओर से बच्चों की आदतों, पसंद-नापसंद और रोजमर्रा की गतिविधियों के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं, अभिभावकों से बच्चे की दिनचर्या, परवरिश और उसके साथ बिताए जाने वाले समय को लेकर बातचीत की जा सकती है। कुछ स्कूल दो चरणों में इंटरएक्शन आयोजित करते हैं। पहले चरण में शिक्षक बच्चों से बातचीत कर उनके व्यवहार, सहभागिता और सहजता को समझते हैं। दूसरे चरण में अभिभावकों से बच्चे की देखभाल और विकास में उनकी भागीदारी के बारे में जानकारी ली जाती है। प्रेसीडियम राजनगर की प्रधानाचार्य भावना चिकारा ने बताया कि उनके यहां नर्सरी में 40 बच्चे प्रत्येक सेक्शन में हैं। इंटरएक्शन के दौरान बच्चे के स्क्रीन टाइम, सोने-जागने के समय, पसंदीदा गतिविधियों और पढ़ाई में रुचि से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकते हैं। विद्यालयों का उद्देश्य बच्चे के शुरुआती विकास और उसकी जरूरतों को समझना है, ताकि उसे बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिया जा सके।
विज्ञापन



प्रधानाचार्यों से की गई बातचीत :



डीपीएसजी मेरठ रोड के समन्वयक यतिन डेंगरी ने बताया कि उनके विद्यालय में नर्सरी में 35-35 सीटें अलग-अलग सेक्शन में हैं। स्कूल में इन दिनों पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिवाली के बाद इंटरएक्शन सेशन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों को बुलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने अभिभावकों को ईमेल और स्कूल के निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, डीपीएस राजनगर की प्रिंसिपल प्रिया वाधवा ने बताया कि उनके स्कूल में 40 सीटें प्रत्येक सेक्शन में नर्सरी में हैं। इंटरएक्शन के दौरान केवल बच्चों से बातचीत की जाती है। इसका उद्देश्य उनके व्यवहार और जरूरतों को समझना है, ताकि किसी विशेष देखभाल या सहयोग की आवश्यकता होने पर उसके अनुसार सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed