Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid development has taken place over 50 years, but the dream of a medical college and affordable education remains unfulfilled.

Ghaziabad News: 50 साल में तेजी से हुआ विकास, मेडिकल कॉलेज और सस्ती शिक्षा का सपना अभी अधूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rapid development has taken place over 50 years, but the dream of a medical college and affordable education remains unfulfilled.

विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के स्थापना दिवस पर शनिवार को अमर उजाला दफ्तर में आयोजित संवाद में समाज के सभी वर्गों से लोग शामिल हुए। जिले के 50 साल के सफर को याद करते हुए उपलब्धियों और कमियों के बारे में विचार साझा किए। लोगों ने कहा कि 14 नवंबर 1976 को जनपद बनने के बाद शहर का तेजी से विकास हुआ। इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, बड़ी-बड़ी इमारतें, नई कॉलोनियां और प्राइवेट संस्थाओं ने आकार लिया। वहीं, मूलभूत सुविधाओं पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। नियोजित विकास, सस्ती शिक्षा और मेडिकल कॉलेज की कमी आज भी बरकरार है। लोगों ने कहा कि जिले के स्थापना दिवस पर पहले जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम किए जाते थे लेकिन इस बार कुछ नहीं किया गया।

गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एम्स का सैटेलाइट सेंटर खोलने की घोषणा भी की गई लेकिन आज तक यह अहम जरूरतें चुनावी वादे बनकर रह गईं। कविनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा ने कहा कि 50 साल में तेजी से विकास हुआ पर चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में जिले में पर्याप्त सस्ती और सुलभ व्यवस्था की दरकार आज भी है। काईट कॉलेज से शिक्षाविद नीलम शर्मा ने कहा कि शिक्षा बहुत महंगी हो गई। महंगाई पर रोक लगाते हैं सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश मंगल ने कहा कि उनका जन्म 1950 को हुआ था, उन्होंने शहर को विकसित होते हुए करीब से देखा है। काफी विकास हुआ है। बीडीपीएस स्कूल से शिक्षक चंद्रपाल भाटिया ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या है इसमें सुधार होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कोच विष्णु कुमार ने कहा कि यहां स्टेडियम और प्रशिक्षित कोचों की काफी कमी हैं। इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अमित बंसल ने कहा कि चिकित्सा और दवाइयां महंगी हो गई है। इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। व्यापारी विपिन गोयल ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। व्यापारी खुश और सुरक्षित रहेंगे तो जनपद का तेजी से विकास होगा। व्यापारियों से टैक्स लिया जाता है लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिक्षाविद नीलम शर्मा ने कहा कि बाजारों में तारों का मकड़जाल है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। आर्य समाज से प्रमोद धनकड़ ने कहा कि शहर में अनियोजित विकास हुआ है। कॉलोनियां तो बनाते जा रहे हैं लेकिन जल निकासी, सीवर लाइन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है । इस समस्या का समाधान होना चाहिए। उद्यमी नंदलाल शर्मा ने कहा कि इंदिरापुरम, वेव सिटी जैसी तमाम कॉलोनियां जिला बनने के बाद बसाई गईं लेकिन इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय सड़कों की कनेक्टिविटी ठीक नहीं है। समाज सेवी राहुल ढाका ने कहा कि पिछले 14 साल से जनपद को बदलते हुए देख रहा हूं। जाम की समस्या को दूर करने में प्रशासन की व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है।


गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि 50 साल में जिले ने तेजी से विकास किया है इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन व्यवस्थित विकास नहीं हुआ। कच्ची कॉलोनियां बस रही हैं। अनियोजित विकास का नतीजा है कि हर जगह पार्किंग की समस्या हो रही है। आईएमए अध्यक्ष प्रहलाद चावला ने बताया कि 1976 में जब गाजियाबाद तहसील से जिला बना था तो मैं सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ता था। मुझे याद है कि जिला बनने पर शहर में लोगों ने खुशी में पैदल परेड निकाली थी। उसमें मैं शामिल हुआ था। जिला बनने के पहले चिकित्सा व्यवस्था काफी कम थी। मेडिकल कॉलेज होना अति आवश्यक है। पैरा एथलीट कोच गजेंद्र सिंह यहां के खिलाड़ी मेडल जीत रहे हैं। उनके लिए बेहतर व्यवस्था होने की जरूरत है। खेल संसाधनों की कमी लगती है। जिले में सिंथेटिक ट्रैक होने चाहिए। हर ब्लॉक और तहसील स्तर पर खेल स्टेडियम की सुविधा मिलनी चाहिए। एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज डॉ. अंतिमा चौधरी, प्रिंसिपल ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत जल स्तर के नीचे जाने से हैं। इस पर ध्यान देना होगा। साथ ही छात्रों को सस्ती और सुलभ शिक्षा मिलने की व्यवस्था हो। 1976 में जब जनपद बना था तब उनकी पोस्टिंग गाजियाबाद में बिजली विभाग में थी। मुझे अच्छे से याद है कि 1975 तक हिंडन नदी में लोग नहाते थे। हरे भरे जंगल थे। राजनगर एक्सटेंशन जहां बना है वहां खेत और जंगल थे। विकास की दौड़ में हिंडन नदी गंदे नाले में तब्दील हो गई है।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed