{"_id":"579904954f1c1b1a4f21e1ed","slug":"rapid-bus-service-will-start-from-july-30","type":"story","status":"publish","title_hn":" 30 जुलाई से शुरू होगी रैपिड बस सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जुलाई से शुरू होगी रैपिड बस सेवा
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज 30 जुलाई से रैपिड बस सेवा की शुरू करने जा रहा है। आनंद विहार आईएसबीटी से 12 स्थानों के लिए यह बस सेवा शुरू होगी। इन बसों का संचालन 250 से 300 किलोमीटर की दूरी के रूटों पर किया जाएगा।
आरएम पीके बोस ने बताया कि 30 जुलाई को सुबह आठ बजे आनंद विहार बस अड्डे से रैपिड बस सेवा की शुुुरुआत होगी। हापुड़, लोनी और साहिबाबाद डिपो की 17 बसों को रैपिड बस सेवा में शामिल किया गया है।
रैपिड लाइन बस सेवा का लाभ आनंद विहार आईएसबीटी से चंदौसी, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, एटा, नोएडा, आगरा, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, पीलीभीत और देहरादून रूट पर यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा है कि रैपिड बसें निर्धारित समय पर डिपो से चलेंगी और समय पर गतंव्य तक पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि बसों का किराया साधारण बसों की तरह ही होगा। इन बसों को बंद हो चुकी पवन बस सेवा की तर्ज पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सेवा की शुरुआत की गई है।