फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rakesh Tikait reached the Ghaziabad court to record his statement

गाजियाबाद: कोर्ट में पेश हुए राकेश टिकैत, बयान कराए दर्ज, जान से मारने की मिली थी धमकी

Tue, 18 Jul 2023 04:31 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

एक शख्स ने किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अदालत में बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait reached the Ghaziabad court to record his statement
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप और फोन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कौशांबी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में राकेश टिकैत ने अपने बयान दर्ज कराएं। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 25 अगस्त की तारीख लगाई है।

विज्ञापन

राकेश टिकैत को जान से मारने की दी थी धमकी
मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पर जीवंत के खिलाफ कौशांबी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 4 अप्रैल 2021 से लेकर 26 मई 2021 तक एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी पुलिस पुलिस ने की मामले की जांच
कौशांबी पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर जितेंद्र नाम के व्यक्ति का है। जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मंगलवार को इस मामले में गवाही देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सीजेएम की अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अगस्त की तारीख लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed