फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajnagar extension Noida sprint directly fill vehicles

राजनगर एक्टेंशन से सीधे नोएडा फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/इंदिरापुरम
ब्यूरो, अमर उजाला/इंदिरापुरम Updated Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rajnagar extension Noida sprint directly fill vehicles
रोड - फोटो : अमर उजाला
एलिवेटेड रोड का लूप उतारने के लिए जीडीए ने हिंडन नहर के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। लूप के जरिए राजनगर एक्सटेंशन से सीधे नोएडा पहुंच सकेंगे। अधिकारियाें की माने तो लूप बनाने के लिए पिलर के बेस बनाने का काम पूरा हो गया है। जल्द ही पिलर खड़े करके लूप उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


जीडीए राजनगर एक्सटेंशन से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रहा है। कनावनी पुलिया के पास दो लूप बनाए जाने हैं। एक लूप राजनगर एक्सटेंशन से आने वाले वाहन चालकों के उतरने के लिए जबकि दूसरा लूप वसुंधरा से राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चढ़ेगा।
विज्ञापन


जहां पर लूप उतरेगा और चढ़ेगा वहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इससे आसानी से वाहन चालक चढ़ और उतर सकेंगे। जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि लूप तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए नहर रोड पर 500 मीटर हिस्से को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। लूप बनने से नोएडा आने-जाने वालों को काफी सहुलियत हो जाएगी। राजनगर एक्सटेंशन से वसुंधरा और नोएडा जाने वाले वाहन चालक लूप का प्रयोग कर सीधे कनावनी पुलिया तक आएंगे। यहां से सीआइएसएफ रोड के जरिए वसुंधरा और नोएडा पहुंच जाएंगे। उन्हें जीटी रोड और एनएच-24 के जाम से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed