फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain at night and then fire rained from the sky as soon as the day broke.

Ghaziabad News: रात में बारिश और दिन निकलते ही फिर आसमान से बरसी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rain at night and then fire rained from the sky as soon as the day broke.
खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित बम्बे में गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते बच्चे। संवाद
बुलंदशहर/अहार/बुगरासी/बीबीनगर/अहमदगढ़। नौपता शुरू होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की रात हल्की बारिश हुई तो मंगलवार दिन निकलते ही आसमान से आग बरसी। दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को फिर मौसम में बदलाव का अनुमान है।
विज्ञापन

इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इससे जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दिनों दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद अब कई दिन से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। गर्मी का आलम यह है कि न तो दिन में चैन है और न ही रात को सुकून मिल रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और जो लोग आवश्यक काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 17 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय नौतपा जारी है। ऐसे में इस प्रचंड गर्मी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर मौसम में बदलाव हो सकता है लेकिन तापमान कम होने की संभावना नहीं बन रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed