फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Railway gate broken due to vehicle collision, Delhi-Meerut road blocked due to repair work

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, मरम्मत के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Railway gate broken due to vehicle collision, Delhi-Meerut road blocked due to repair work
मोदीनगर। नगर के हापुड़ रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बैरियर से रविवार की सुबह अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। बैरियर की मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग और हापुड़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। लगभग छह घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों गंवाने पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हापुड़ रोड पर राज चौपला स्थित रेलवे क्रासिंग बैरियर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त बैरियर का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रेनों की आवाजाही के लिए यातायात रोकने के लिए लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस दौरान लगातार कई ट्रेन गुजरने और वैकल्पिक व्यवस्था के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग जाम की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। अंबर सिनेमा और सौंदा यू-टर्न पर भी वाहन फंस गए। इससे मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। रविवार सुबह सात बजे से जाम लगना शुरू हुआ जो दोपहर लगभग एक बजे तक जारी रहा। लगभग छह घंटे तक राहगीर जाम से जूझते रहे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed