Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on former Additional Municipal Commissioner's flat, information about several properties found

Ghaziabad News: पूर्व अपर नगर आयुक्त के फ्लैट पर रेड, कई संपत्तियों की मिली जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Raid on former Additional Municipal Commissioner's flat, information about several properties found
गाजियाबाद। आय से अधिक संपत्ति मामले में सतर्कता अधिष्ठान आगरा की टीम ने गाजियाबाद में तैनात रहे पूर्व अपर नगर आयुक्त दीपक सिन्हा के राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेस सोसायटी के फ्लैट में रेड की। टीम को उनके घर से एक करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। वहां मिले सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दीपक लंबे समय तक गाजियाबाद में तैनात रहे हैं। उन पर वर्ष 2025 में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इसी को लेकर उनके घर पर रेड की गई। संपत्ति के साथ उनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। रेड बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई।
विज्ञापन

गाजियाबाद और आगरा में लाखों की संपत्ति

सतर्कता अधिष्ठान से मिली जानकारी के अनुसार, रेड में उनके गाजियाबाद, कानपुर और आगरा के फ्लैट और भूखंडों के बारे में पता चला है। गाजियाबाद के वैभव खंड इंदिरापुरम में उनके पास 166 वर्ग मीटर भूमि है, जिसकी कीमत करीब 90.42 लाख रुपये है। आगरा के पदम बिजनेस पार्क में 29.60 लाख रुपये का फ्लैट, कानपुर के विष्णुपुरी में 8.58 लाख रुपये की 1220 वर्ग मीटर जमीन, आगरा में 6.25 लाख रुपये का अपार्टमेंट होने की जानकारी सामने आई है। साथ ही उनके घर से 56.70 लाख रुपये कीमत के आभूषण भी मिले हैं। इसके अलावा भी उनके घर से कई कीमती सामान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 खातों से लाखों का लेनदेन

रेड में फ्लैट और भूखंड के अलावा 11 बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। जांच में सामने आया है कि इनमें सिन्हा के परिवार के लोगों ने 20 से 25 लाख रुपये का लेनदेन किया है। इस लेनदेन के बारे में अधिक जानकारी के लिए जांच की जा रही है। साथ ही अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।


गाजियाबाद में बिताए पांच वर्ष

जानकारी के अनुसार, दीपक सिन्हा वर्ष 2012 से 2017 तक गाजियाबाद में तैनात रहे हैं। इस दौरान वह वसुंधरा जोन और मोहन नगर जोन में जोनल अफसर भी रहे। उनके खिलाफ यहां से एक शिकायत भी की गई थी। इसमें जांच बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed