{"_id":"684478745df8a60817007c64","slug":"raid-conducted-on-suspicion-of-supplying-stomach-ache-medicine-used-for-drug-addiction-to-jammu-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-652561-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली पेट दर्द की दवा जम्मू सप्लाई करने के शक में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली पेट दर्द की दवा जम्मू सप्लाई करने के शक में मारा छापा
विज्ञापन
गाजियाबाद। दवा मार्केट नई बस्ती स्थित दुकान पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और जम्मू पुलिस ने छापा मारा। इंटेलिजेंस की सूचना के अनुसार जिले से पेट दर्द की दवा स्पास्मो की सप्लाई जम्मू में होने की सूचना पर जम्मू पुलिस यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जाता है।
शनिवार सुबह दुकानों के खुलने से पहले ही छापे की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, कार्रवाई दोपहर तक चली। सभी दुकानों में दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इंटेलिजेंस की सूचना पर जिस दुकान पर छापा मारा गया, वहां से दवाओं के सैंपल भी भरे गए हैं। गोदाम से 20 बोतल कोडीन की मिली है। अन्य दवाओं के स्टॉक की भी जांच की जा रही है।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम के चार सदस्य, जम्मू के दो पुलिसकर्मी घंटाघर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी के साथ औषधि निरीक्षक मौजूद रहे थे। कई दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। व्यापारी को पूछताछ को लिए थाने लाया गया। कार्रवाई जारी है।