फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Put and Take a train ticket from the machine

नोट डालो और मशीन से ट्रेन का टिकट लो

Fri, 02 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Put and Take a train ticket from the machine
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पुराना रेलवे स्टेशन पर अब जनरल टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जल्द ही स्टेशन पर दिल्ली की तर्ज पर खास तरह की को-एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगेंगी। इन मशीनों से न सिर्फ स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदा जा सकेगा, बल्कि नोटों से भी टिकट मिलेगा। इससे पहले लगी मशीनों में नोटों से टिकट खरीदने का विकल्प नहीं था।

रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर चार मशीनें लगाने का प्रपोजल उच्चाधिकारियों को भेजा है।फिलहाल, रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकटों के लिए रेलवे के बुकिंग काउंटर्स खुले हुए हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते इनमें से तीन-चार काउंटर प्रतिदिन बंद रहते हैं। लोगों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगाई गई एटीवीएम मशीनें भी बंद हो गईं।
विज्ञापन


इन मशीनों से यात्री सीधे टिकट नहीं ले सकते थे। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी स्मार्ट कार्ड को स्वैप कर टिकट जारी करते थे और यात्रियों से नकद राशि ले लेते थे। रिटायर्ड कर्मचारियों के चले जाने के बाद यह मशीनें ‘डिब्बा’ बन जाती थीं। अब रेलवे ने इनके बदलने नई को-एटीवीएम लगाने की प्लानिंग तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक को-एटीवीएम के जरिए यात्री खुद ही टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए यात्री स्मार्ट कार्ड या कैश, किसी भी विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्रा के लिए मशीन में स्टेशनों की डिटेल भरते ही टिकट की रकम स्क्रीन पर आ जाएगी। यात्री उतने ही रुपये जमा कर टिकट ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed