{"_id":"67feb5d83cb92623b205b868","slug":"pump-gun-fired-at-a-wedding-ceremony-three-injured-by-shrapnel-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-613453-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी समारोह में किया पंपगन से फायर, छर्रे लगने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी समारोह में किया पंपगन से फायर, छर्रे लगने से तीन घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर में शादी समारोह के दौरान रिश्तेदार ने पंपगन से हर्ष फायरिंग कर दी। भीड़ में हुई फायरिंग से रबर के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। उधर, नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार कर पंपगन बरामद कर ली है।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर इस्लाम नगर निवासी बाबू के पुत्र आमिर की शादी का कार्यक्रम के दौरान फिरोज खान नाम के युवक ने भीड़ में पंपगन से फायर कर दिया। फिरोजखान बाबू का साढू है और शादी में शामिल होने आया था। फायर होने से शादी में शामिल शाहिद, महराज और उनका बेटा आरिज घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस्लाम नगर निवासी जाहिद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि फिरोज से उनका पूर्व से विवाद चला आ रहा है। फिरोज ने उनके भाई शाहिद को मारने के लिए अपनी 12 बोर की पंपगन से फायर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पंपगन भी बरामद कर ली गई है।
.....
फायरिंग होते ही मची भगदड़
इस्लामनगर में शादी समारोह के दौरान अचानक हुई फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को अवैध हथियार से फायरिंग होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया।