{"_id":"57fe872a4f1c1bd87528f5bb","slug":"pro-kabaddi-matches-would-be-held-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में होंगे प्रो-कबड्डी मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में होंगे प्रो-कबड्डी मुकाबले
प्रद्युम्न उपाध्याय, अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अगले साल से प्रो-कबड्डी के मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी में वेस्टर्न यूपी का पहला इंडोर कबड्डी स्टेडियम बनेगा। 60 लाख की लागत से इसका निर्माण होगा। स्टेडियम में 5000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
इंडोर स्टेडियम का लेआउट और डिजाइन का काम पूरा हो गया है। अगले माह से स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एकेडमी की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। मटियाला गांव स्थित जनहित एकेडमी में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एकेडमी के खिलाड़ियों ने गत वर्ष नेशनल लेवल पर उम्दा प्रदर्शन कर गाजियाबाद का नाम रौशन किया। वहीं, एकेडमी की टीम सीसीएसयू अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी चैंपियन भी बनी थी। फिलहाल एकेडमी में 140 से ज्यादा युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेटफार्म
यूपी पैरालंपिक एसोसिएशन के साथ स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रेजीडेंट कविंद्र चौधरी ने बताया कि कबड्डी में युवा खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से इंडोर कबड्डी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।
खिलाड़ियों अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मैट पर प्रशिक्षण का अवसर हासिल होगा। वहीं 2017 के प्रो-कबड्डी सीजन के मैचों के आयोजन स्टेडियम में कराने के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र के होनहार युवा खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का भी मौका मिलेगा।