फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private company employee returning from duty dies in road accident

Ghaziabad News: ड्यूटी से लौट रहे निजी कंपनी कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Private company employee returning from duty dies in road accident
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार क्षेत्र के ही नाईपुरा आर्यनगर निवासी सुभाष चंद (51) की मौत हो गई। घटना 13 फरवरी देर रात को हुई। 20 फरवरी की रात बाइक चालक की पत्नी लक्ष्मी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने शिकायत में बताया कि उनके पति सुभाष चंद नोएडा स्थित हॉजरी कॉम्पलेक्स में नौकरी करते थे। 13 फरवरी को वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे राजेंद्र नगर कट के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed