{"_id":"6983a051063e80951e05ea0f","slug":"prime-minister-i-have-been-sitting-in-the-train-since-midnight-the-day-has-passed-and-i-have-not-reached-tundla-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-816563-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रधानमंत्री जी...आधी रात से रेल में बैठा हूं, दिन निकल गया टूंडला तक नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रधानमंत्री जी...आधी रात से रेल में बैठा हूं, दिन निकल गया टूंडला तक नहीं पहुंचा
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जी...आधी रात यानी मंगलवार को 11:20 बजे ट्रेन 22582 में सवार हुआ था। बुधवार को दिन निकल गया, लेकिन ट्रेन टूंडला जंक्शन तक भी नहीं पहुंची। जबकि, गाजियाबाद से टूंडला के बीच की दूरी महज 184 किलोमीटर है। यह गुहार इस ट्रेन में सवार सिद्धार्थ तिवारी नाम के यात्री ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर लगाई। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार की वजह से ऐसा हो रहा है। यात्रियों की परेशानी पर किसी का ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री के अलावा रेल यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी इसमें शामिल किया है। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधी रात के बाद कोहरा अधिक होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। यात्रियों की परेशानी को लेकर रेलवे प्रशासन गंभीर है।
तीन घंटे देरी से आई दिल्ली एक्सप्रेस
दिल्ली एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दोपहर में 1:48 बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर 4:48 बजे पहुंची।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लखनऊ तेजस एक घंटा 40 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस आधा घंटा, स्वण मंदिर चार घंटे, न्यू दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।