फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant women will get payment through Mantra app

Ghaziabad News: मंत्र एप से मिलेगा प्रसूताओं को भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will get payment through Mantra app
गाजियाबाद। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद अब जननी सुरक्षा योजना की धनराशि का भुगतान मंत्र एप से होगा। गर्भावस्था के दौरान ही फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) को प्रसव पूर्व जांच के समय गर्भवती का आधार कार्ड, बैंक की पूरी जानकारी और जन्म तिथि का विवरण दर्ज करना होगा। मेरठ समेत 15 मंडलों में इस योजना को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिला महिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल संजय नगर, लोनी सीएचसी, मुरादनगर सीएचसी को गर्भवतियों का पंजीकरण मंत्र ऐप पर करने के साथ पूरी जानकारी, आधार और जन्म तिथि को भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इससे सत्यापन के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंत्र एप के माध्यम से प्रसूता के खाते में भुगतान किया जा सके। एप पर गर्भवती के पंजीकरण से पहले बच्चों के एक साल तक की पूरी जानकारी दर्ज होती है। गर्भवती के परिजनों को जननी सुरक्षा योजना के मिलने वाले भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

वाराणसी, मिर्जापुर और लखनऊ मंडल में जननी सुरक्षा योजना की प्रसूताओं का भुगतान मंत्र एप से शुरू कराया गया था। इसके बाद जौनपुर में जुलाई 2024 से मंत्र एप से भुगतान का काम शुरू हुआ। अब गाजियाबाद में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. अलका शर्मा ने बताया कि सभी नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट को जांच और इलाज के समय पर मंत्र एप पर पूरा विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed