फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power remained out all night in Mirzapur; 12,000 people faced a severe water shortage in the morning.

Ghaziabad News: मिर्जापुर में पूरी रात गुल रही बिजली, सुबह पानी के लिए तरसे 12 हजार लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power remained out all night in Mirzapur; 12,000 people faced a severe water shortage in the morning.
गाजियाबाद। नो पावर कट जोन में शामिल गाजियाबाद शहर में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच शनिवार रात विजयनगर के वार्ड-48 स्थित मिर्जापुर में पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो पानी की मोटर फुंक गई। इससे करीब 12 हजार लोग पेयजल संकट से जूझते रहे। निगम कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मोटर ठीक कर जलापूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे बिजली चली गई थी। एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई। रात करीब एक बजे फिर कटौती हो गई। इसके बाद सीधे सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी और उमस में जागकर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी अमरदीप ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या से लोग रोज परेशान हो रहे हैं। रीना देवी ने कहा कि रातभर बिजली संकट झेलने के बाद सुबह पानी नहीं मिलने से परेशानी दोगुनी हो गई। सुबह 11 बजे के बाद जलापूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में 24 घंटे सप्लाई, धरातल पर रोज चार से छह घंटे कटौती

ऊर्जा निगम के अधिकारी शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को लगातार ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट का सामना करना पड़ रहा है। रोज 150 से 200 लोकल फॉल्ट सामने आ रहे हैं। इससे प्रतिदिन चार से छह घंटे तक कटौती हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उपकेंद्र स्तर पर सप्लाई चालू दिखाकर अधिकारी कटौती से इन्कार कर देते हैं। रविवार को भी नेहरूनगर, प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार, शास्त्रीनगर, लालकुआं, डूडाहेड़ा, सुदामापुरी और राजनगर एक्सटेंशन समेत कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मुख्य अभियंता जोन एक पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर खराबी आने के बाद ही कटौती हो रही है। समस्याओं को दूर करने के बाद आपूर्ति को सामान्य कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed