{"_id":"6abacc8ac1debf6c060cb62c","slug":"power-outages-totaling-around-four-hours-occurred-at-various-times-in-tha-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24714-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टीएचए में अलग-अलग समय करीब चार घंटे की हुई कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टीएचए में अलग-अलग समय करीब चार घंटे की हुई कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में अलग-अलग समय पर हो रही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों का आरोप ही कि सुबह से ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। रोजाना तीन से चार घंटे की कटौती हो रही है। खासकर सुबह बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। बारिश के समय लोगों को भी कटौती का अधिक सामना करना पड़ता है।
राजेंद्रनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई। इसके बाद ऊर्जा निगम में शिकायत की तो पता चला केबल फॉल्ट की वजह से बिजली गई है। थोड़ी देर में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। वहीं, वैशाली सेक्टर तीन में सुबह के समय बिजली गुल रहने से लोगों पानी की समस्या झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी संतोष ने बताया कि कई बार पानी की आपूर्ति के समय ही बिजली गुल हो जाती है। अर्थला और शालीमार गार्डन में भी दोपहर में दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, इंदिरापुरम, कौशांबी में भी सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके अलावा सभी इलाकों पर बिजली आपूर्ति सामान्य है।
-- -
आज कई इलाकों में दो से चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
टीएचए क्षेत्र में विद्युत नगरीय वितरण खंड-33 केवी की तरफ से विभिन्न इलाकों में निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार अनुरक्षण कार्य के चलते जीएस ग्रीन-3 में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे, कला पत्थर में सुबह 9 से 10 बजे, कोयल एन्क्लेव में दोपहर 3 से 4 बजे व विक्रम एन्क्लेव-1 और 2 में दोपहर 1 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नूर नगर-1 में सुबह 10 से 11 बजे तक कटौती होगी। इसके अलावा इंडिपेंडेंट फीडर करोल में सुबह 7 से 10 बजे, चार्म्स इंडिया में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और ऑफिसर सिटी में दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, इंदिरापुरम की अनुकंपा, मीडिया, सोफिया सोसायटी, ग्रीन बेल्ट एक में 10 से 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। नीतिखंड के फीडर एक, तीन, चार, दस की लाइनों के पास टहनियों के आने की वजह से 10 से 11 बजे तक छंटाई का कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि मैसेज भेजकर उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है।