फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power out in half the city for 12 hours due to storm and rain; residents faced a harrowing night.

Ghaziabad News: आंधी-बारिश से आधे शहर की बिजली 12 घंटे रही गुल, लोग रातभर रहे परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Power out in half the city for 12 hours due to storm and rain; residents faced a harrowing night.
मुरादनगर। आंधी और बारिश से आधे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। असालतनगर और ओल्ड बिजलीघर से जुड़े दर्जनों मुहल्लों व कॉलोनियों में करीब 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। रातभर बिजली न रहने से लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा, जबकि इन्वर्टर जवाब देने के बाद पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गया। इसके चलते असालतनगर बिजलीघर और ओल्ड बिजलीघर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सरना वाली गली के लोगो ने बताया कि रातभर बिजली गुल रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम से पहले बिजली विभाग ने लाइनें बदलने और व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन थोड़ी सी आंधी और बारिश में ही व्यवस्था की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। राधेश्याम विहार फेज-5 निवासी वरुण त्याग ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दर्जनों कॉलोनियों के लोग रातभर बिना बिजली और पानी के रहने को मजबूर रहे। उन्होंने बताया कि सुबह बिजली आने के एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई, जो करीब तीन बजे के बाद बहाल हो सकी। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गया था। फॉल्ट दूर करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed