{"_id":"66315d65541ffed5010d6837","slug":"policemans-son-beaten-and-looted-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-366364-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिसकर्मी के बेटे की पिटाई कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिसकर्मी के बेटे की पिटाई कर की लूटपाट
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार के रहने वाले पुलिसकर्मी के बेटे अंकित कुमार की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपियों ने अंकित से लूटपाट की। मामले में अंकित ने जितेंद्र, नितिन, निक्कू और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अंकित का कहना है कि वह एक फाइनेंसर के यहां काम करते हैं। 28 अप्रैल की शाम वह विजयनगर क्षेत्र में एक क्लाइंट से मिलने गए थे। रास्ते में वह उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र अपने साथियों के साथ आया और हिसाब निपटाने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया। बेहोश होने पर आरोपी 10 हजार रुपये और चेन लेकर भाग गए। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।