फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police will be trained fighting against corona

कोरोना से खुद को बचाने के लिए पुलिस को दिए जाएंगे टिप्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Police will be trained fighting against corona
- फ्रंट लाइन पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन किया जाएगा जागरूक - इम्युनिटी पावर बढ़ाने को खाने पीने के उपायों की भी ढ़ी जाएगी जानकारी बुलंदशहर।पुलिस बल में कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैले इसके लिए पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। खासतौर से फ्रंट लाइन डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोजाना ब्रीफ किया जाएगा, जिससे वह संक्रमण से बचाव कर सकें। ऐसे पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाने-पीने के उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग भी लॉकडाउन का पालन कराने और हॉटस्पॉट क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों में संक्रमण फैलने और मनोबल प्रभावित होने की अधिक आशंका है। ऐसे में उच्चाधिकारियों द्वारा ऐसे इलाकों में डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नियमित ब्रीफिंग करने के लिए आदेश दिए गए हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी आदेश में कहा गया है कि फ्रंट लाइन डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित ब्रीफ किया जाए, ताकि उनको संक्रमण से बचाव के तरीके मालूम रहें। स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराते हुए उनकी जानकारी दी जाए। नियमित खान-पान एवं रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा लगातार हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण कर दिन-रात डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed