Ghaziabad: 31 वर्ष बाद परिवार से मिला राजू... खुद परिजन को ढूंढने निकला था, बेटे को देख मां की भर आईं आंखें
31 साल पहले अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में निकले राजू को परिवार को सुपुर्द कर दिया। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने पर महिला और कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने राजू को अपना बताया।
विस्तार
31 सालों से लापता राजू को बुधवार शाम उसका परिवार मिल ही गया। राजू का परिवार शहीद नगर में रहता है। खोड़ा थाना पुलिस ने राजू को परिवार से मिलवाया और फिर उसे सुपुर्द कर दिया। इससे पहले राजू अपने परिवार को खोड़ा में तलाश रहा था। मीडिया पर खबर चलने के बाद परिवार खोड़ा थाना पहुंचा था।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि करीब 31 साल पहले अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में निकले राजू को परिवार को सुपुर्द कर दिया। एसीपी ने बताया कि खोड़ा थाने पर महिला और कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने राजू को अपना बताया। लेकिन राजू परिवार के सदस्यों को पहचान नहीं पा रहा था। इसके बाद राजू के पिता को फोन करके बुलाया। परिवार के सभी सदस्यों ने राजू को पहचान लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.