{"_id":"65c3f41ad33d035be8031107","slug":"police-looking-for-clues-in-supervisors-murder-from-the-angle-of-robbery-and-old-enmity-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-106308-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सुपरवाइजर की हत्या में लूटपाट व पुरानी रंजिश के एंगल से सुराग ढूंढ़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सुपरवाइजर की हत्या में लूटपाट व पुरानी रंजिश के एंगल से सुराग ढूंढ़ रही पुलिस
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा फ्लाईओवर के पास संगम होंडा एजेंसी के सामने सुपरवाइजर देव सिंह की हत्या के मामले में लिंकरोड पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन लोग कैद हुए हैं जो घटना के दौरान सुपरवाइजर के साथ चल रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर चालू फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि सुपरवाइजर की हत्या के दौरान घटनास्थल पर बाइक सवार दो लोग और पैदल-पैदल एक व्यक्ति पीछे चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया कि बाइक सवार युवक ने अचानक से सुपरवाइजर के सीने में धारदार चीज से हमला किया। फिर कुछ देर बाद सुपरवाइजर सड़क पर गिर गए। इतना ही नहीं, बाइक सवार कुछ देर वहीं रुककर सुपरवाइजर को सड़क पर पड़ा देखते रहे। जैसे ही अन्य लोग सड़क पर दिखे तो वे तेजी से भाग गए। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि सुपरवाइजर की हत्या रोडरेज, पुरानी रंजिश या फिर लूटपाट के लिए की गई हो। फिलहाल तीन टीमें जेल से छूटे बदमाश और लुटेरों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अन्य जगह की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।
बता दें कि सोमवार रात रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में साहिबाबाद गांव में नाले के किनारे निजी कंपनी के सुपरवाइजर देव सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को उनका शव सड़क किनारे देखकर राहगीर ने सूचना दी थी। पुलिस को शव के पास से अलग-अलग पते के आधार कार्ड, कपड़ों के साथ बैग और अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन
-