फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police found stolen rabbit in Sahibabad police station area of Ghaziabad

खरगोश ढूंढने निकली पुलिस: बेजुबान की तलाश में सात दिन चला सर्च ऑपरेशन, लगी रहीं तीन टीमें, दिल को छू जाने वाला है पूरा मामला

Wed, 08 Jun 2022 04:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Jun 2022 04:08 AM IST
सार

कविनगर थाना क्षेत्र के लाल कुआं में रहने वाली महिला विजेता ने 28 मई को साहिबाबाद थाने में खरगोश चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। महिला के हंगामे और उसकी सेहत को देखते हुए थाने से खरगोश की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।

विज्ञापन
Police found stolen rabbit in Sahibabad police station area of Ghaziabad
गुम हुए खरगोश के साथ महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल पूर्व रामपुर में भैंस चोरी की खबर ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी थी। तब भैंसों की तलाश में पुलिस अधिकारियों को भी जुटना पड़ा था। 24 घंटे की जद्दोजहद के बाद टीम को भैंस ढूंढने में सफलता मिली थी, कुछ ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सामने आया है लेकिन यहां भैंस नहीं, बल्कि एक महिला के खरगोश चोरी का है।

विज्ञापन


महिला के हंगामे और शिकायत के बाद साहिबाबाद थाने से तीन टीमों का गठन किया गया। एक हफ्ते तक टीम ने सिटी फॉरेस्ट में कड़ी निगरानी रखी और सोमवार रात डेढ़ बजे पुलिस को खरगोश ढूंढने में सफलता मिल गई। कविनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं पर रहने वाली देवांती उर्फ विजेता कई वर्षों से खरगोश पालती हैं।

विज्ञापन

27 मार्च को उन्होंने एक खरगोश (फीमेल) सिटी फॉरेस्ट में केयर टेकर संजय को रखने के लिए दिया था। कागजी कार्रवाई के बारे में संजय ने मना कर दिया। 17 अप्रैल को उन्होंने खरगोश देखा और चली गईं। मई माह में वह वापस आईं और सिटी फॉरेस्ट में संजय से खरगोश मांगा तो उसने गायब होने की जानकारी दी। इस पर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उनका कहना था कि वह खरगोश को बच्चे की तरह पालती हैं। उन्होंने संजय समेत तीन स्टाफ पर खरगोश चोरी होने का शक जाहिर किया। 25 मई को साहिबाबाद पुलिस को संजय, रसूली और छोटे के खिलाफ खरगोश चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने खरगोश तलाशने का आश्वासन देकर तीन दिन तक सिटी फॉरेस्ट के कोने-कोने में निगरानी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

दिलचस्प बात है कि सिटी फॉरेस्ट में सात दिन तक खरगोश को तलाशने का सर्च ऑपरेशन चला। सोमवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस को खरगोश पकड़ने में सफलता मिली। महिला ने खरगोश की पहचान की है। सात दिन में उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि महिला को खरगोश और उसके बच्चे सुपुर्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed