{"_id":"684badac5ff7eec55c07595b","slug":"police-caught-three-people-cheating-people-by-spreading-obscene-content-online-in-a-hotel-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: होटल में ऑनलाइन अश्लीलता फैलाकर ठगी करते दो युवतियों सहित तीन पकड़े, तीनों पुलिस को चकमा देकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: होटल में ऑनलाइन अश्लीलता फैलाकर ठगी करते दो युवतियों सहित तीन पकड़े, तीनों पुलिस को चकमा देकर भागे
Fri, 13 Jun 2025 10:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:18 AM IST
सार
पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर रखा गया है। एक वेबसाइट पर सीधे आनलाइन वीडियो डालने का काम हो रहा था। फर्जी नाम से आइडी बनाई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन से सटे बजरिया क्षेत्र के एक होटल में ऑनलाइन वीडियो में अश्लील हरकत करके ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। होटल के कमरे से लैपटॉप, फर्जी आईडी, अश्लील सामग्री और उपकरण बरामद किए गए है।
विज्ञापन
पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि उन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर रखा गया है। एक वेबसाइट पर सीधे आनलाइन वीडियो डालने का काम हो रहा था। फर्जी नाम से आइडी बनाई गई थी। पुलिस ने दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो युवती और मास्टरमाइंड सहित तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन