{"_id":"60ca19a88ebc3e2d964bbc4a","slug":"pm-modi-appreciates-ghaziabad-couple-for-following-strict-covid-rules-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय: मां-बाप को हुआ कोरोना तो छह साल के बेटे को किया आइसोलेट, पीएम मोदी ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय: मां-बाप को हुआ कोरोना तो छह साल के बेटे को किया आइसोलेट, पीएम मोदी ने की तारीफ
Wed, 16 Jun 2021 09:02 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:02 PM IST
सार
गाजियाबाद के सेक्टर छह में रहने वाले एक दंपती को कोरोना हो गया तो उन्होंने अपने छह साल के मासूम बेटे को इससे बचाने के लिए फ्लैट के एक कमरे में आइसोलेट कर दिया। प्रधानमंत्री ने दंपती के इस कठिन फैसले की पत्र लिखकर सराहना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल के बच्चे की मां की उनके साहस और सकारात्मक सोच के लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद को अपने बेटे से अलग कर लिया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद के सेक्टर छह में रहने वाली पूजा वर्मा और उनके पति गगन कौशिक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वर्मा, उनके पति और छह वर्षीय बेटा तीन कमरों के एक फ्लैट में रहते हैं और अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद दंपती ने एक कड़ा फैसला लिया और तय किया कि तीनों अलग अलग कमरों में रहेंगे।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा कि यह छह साल के बच्चे के लिए आसान नहीं था, जो अपने माता-पिता के प्यार के लिए तरस रहा था और वह यह समझने में असमर्थ था कि कोरोना वायरस क्या है या कोविड से संबंधित नियमों का क्या मतलब है और इस पृथकवास की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चा इस दुविधा में रहा कि उसने ऐसा क्या गलत कर दिया कि उसे अपने माता-पिता से अलग एक पृथक कमरे में रहना पड़ा है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में वर्मा ने एक कविता के जरिए मां के तौर पर अपनी आजमाइश बताई जिन्हें अपने बच्चे से अलग रहना पड़ा।
प्रधानमंत्री ने उन्हें पत्र लिखा और परिवार की खैरियत पूछते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि इन परिस्थितियों में भी, आप और आपके परिवार ने साहस के साथ कोविड के अनुरूप व्यवहार अपनाकर इस बीमारी से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने लिखा कि शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि विपरीत परिस्थितियों में संयम नहीं खोना है और हिम्मत बनाए रखनी है। महिला की कविता की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि यह उस मां की चिंता को व्यक्त करती है जब वह अपने बच्चे दूर होती है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हिम्मत और सकारात्मक सोच से, वर्मा आगे बढ़ना जारी रखेंगी और जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगी। कौशिक ने कहा कि दंपती द्वारा अलग रहने का कड़ाई से पालन करने की वजह से उनका बेटा कोविड-19 की चपेट में नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।