फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Modi appeals to end farmer agitation rakesh tikait says repeal laws make msp legal we will end agitation mp mla should leave pension

पीएम मोदी की आंदोलन खत्म करने की अपील पर बोले टिकैत- एमएसपी पर बना दो कानून, विधायक-सांसद छोड़ें पेंशन

Mon, 08 Feb 2021 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 08 Feb 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
PM Modi appeals to end farmer agitation rakesh tikait says repeal laws make msp legal we will end agitation mp mla should leave pension
राकेश टिकैत को संत समाज ने फूलों से किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में दिए अपने संबोधन में किसान आंदोलन को खत्म करने की अपील की और कहा कि आप आंदोलन खत्म करिए मिलकर बात करेंगे। पीएम की अपील पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कानून वापस ले ले, हम आंदोलन खत्म कर देंगे। इसके साथ ही वह बोले कि एमएसपी कानून भी बनाया जाए, यह किसानों के लिए लाभकारी है।

विज्ञापन


कानून की कमी के चलते किसानों को लूट रहे व्यापारी
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, हमने कब कहा कि एमएसपी खत्म होने वाली है? हमने तो ये कहा कि एमएसपी पर कानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। देश में भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा। देश में अनाज की कीमत भूख से तय नहीं होगी। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़ें उसके लिए यह मोर्चा धन्यवाद करेगा। 
विज्ञापन


टिकैत बोले गैस सब्सिडी की तर्ज पर सांसद-विधायक छोड़ें पेंशन
उन्होंने कहा कि हमारे नौ जवानों को पेंशन नहीं है। हमारी एक अपील प्रधानमंत्री से है कि जो भी विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़ता है उसकी जानकारी हमें दे। यह मोर्चा उनका धन्यवाद करेगा। दोपहर में संत किसानों को समर्थन देने पहुंचे। संतों ने ऐलान किया किस देश संत किसानों के साथ है। किसान इजाजत दे तो संत मोर्चा पर आकर उनके साथ आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। वहीं जेएनयू से पहुंचे छात्रों ने कॉरपोरेट कानून पर नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम बोले- एमएसपी था, एमएसपी है, एमएसपी रहेगा
इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा में सदन को संबोधित करते हुए किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था बनी रहेगी। पीएम ने कहा कि एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा। किसानों को आंदोलन खत्म करना चाहिए।


टिकैत की बात पर संबित पात्रा का सवाल- पेंशन से किसान आंदोलन का क्या लेना-देना
राकेश टिकैत के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर पूछा है कि किसान आंदोलन का विधायकों सांसदों के पेंशन से क्या लेना-देना है। उन्होंने ट्वीट किया, 'टिकैत जी का कहना है की अब आंदोलन की नयी मांग: विधायक और सांसद अपनी pension छोड़ दें। समझ नहीं आ रहा pension का किसान बिल से क्या लेना देना है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed