{"_id":"66a820908283538f2c0d03c4","slug":"plots-and-flats-become-expensive-in-housing-development-council-schemes-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-110816-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आवास विकास परिषद की योजनाओं में प्लाट और फ्लैट महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आवास विकास परिषद की योजनाओं में प्लाट और फ्लैट महंगा
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की योजनाओं में अब प्लाट और फ्लैट खरीदना और महंगा होगा। वसुंधरा सम सेक्टर में प्लाट खरीदने में गत वर्ष के मुकाबले छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कीमत अधिक चुकानी होगी। वहीं, विषम सेक्टर में करीब 11 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर अधिक भुगतान करना होगा।
आवास विकास परिषद लखनऊ कार्यालय से योजनाओं के सभी जमीन और फ्लैट के दामों में पांच हजार से अधिक की बढ़ोतरी करीब चार वर्ष बाद हुई है। इससे पहले के वर्षों में महज डेढ़ से तीन हजार रुपये तक की ही बढ़ोतरी हुई थी। सिद्धार्थ विहार में गत वर्ष फ्लैट बिकने के बाद इस बार यहां के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं, हालांकि गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के दाम अभी भी स्थिर रखा गया है। दरअसल, यहां खाली फ्लैटों को बेचने के लिए कई बार विभाग द्वारा छूट भी दिया गया लेकिन फ्लैट बल्क में नहीं बिक सके, कयास लगाए जा रहे हैं कि विभाग ने इसी वजह से यहां के दाम नहीं बढ़ाए हैं। आवास विकास परिषद वसुंधरा संपत्ति प्रबंधक बहादुर नृपेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आवास विकास योजनाओं में प्लॉट के दाम प्रति वर्ग मीटर में
योजना का नाम रेट 2024-2025 रेट 2023-2024
वसुंधरा सम सेक्टर 75000 68000
वसुंधरा विषम सेक्टर 73000 61900
वसुंधरा योजना सम सेक्टर के फ्लैट के दाम 66300 66300
वसुंधरा योजना विषम सेक्टर में फ्लैट के दाम 59900 59900
सिद्धार्थ विहार योजना
ब्रह्मपुत्र एंक्लेव 55600 55600
सिद्धार्थ विहार गंगा यमुना
हिंडन अपार्टमेंट 43800 43800
सिद्धार्थ विहार योजना प्लॉट 65000 58820
क्या है सम और विषम सेक्टर, मूल्य में क्यों है अंतर
1196 एकड़ में विकसित किए गए वसुंधरा योजना में कुल 19 सेक्टर हैं। योजना के सभी सम सेक्टर मसलन 2, 4, 6, 8 यह सभी सेक्टर लिंक रोड साइड में हैं। रोड साइड होने की वजह से पहले दिन से ही योजना के सम सेक्टर की जमीन और फ्लैटों के दाम विषम सेक्टर के मुकाबले अधिक रखे गए। वहीं सभी विषम सेक्टर मसलन 1, 3, 5 और 7 यह सभी सेक्टर नहर रोड किनारे हैं। लिंक रोड से इनकी दूरी अधिक है। ऐसे में इन सेक्टरों में के रेट कम ही रखे गए।
विज्ञापन
12 वर्ष में 28 हजार से 75 हजार प्रति वर्ग मीटर पहुंचा रेट
आवास विकास परिषद ने वसुंधरा योजना को 90 के अंतिम दशक में बसाना शुरू किया था शुरुआत में यहां रोड कनेक्टिविटी न होने की वजह से 5 से 7 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से ही संपत्ति थी। वहीं लिंक रोड बनने के बाद यहां की प्रापर्टी में बूम आया और लोगों ने यहां आकर बसना शुरू किया। वर्ष 2012-2013 में यहां सम सेक्टर का प्रति वर्ग मूल्य 28,000 रुपये था जो कि अब 75,000 रुपये पहुंच चुका है। इन 12 वर्षों में यहां 47000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।