{"_id":"68acb56be0fe7de6b10efb06","slug":"players-showed-their-talent-in-karate-competition-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100440-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : संवाद
गाजियाबाद।
लाल कुआं स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर पदक जीते।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा ने रिबन काट कर किया। आयोजक विजय कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के 273 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़, दूसरे पर उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम रही। उन्होंने बताया कि जिले से अंडर-14 आयुवर्ग के 40 किलोग्राम में यशस्विनी शर्मा, 45 किलोग्राम में ख्याति सिंह और 50 किलोग्राम में अलकनंदा सोम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-17 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम में कृति पांडे ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता के समापन पर गौतमबुद्धनगर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रवीण रंजन सिंह व एसपी विजिलेंस मेरठ राजीव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य स्वाति त्यागी, कुणाल त्यागी, डॉ. राजीव त्यागी, वरुण पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, सुंदर सिंह, सोनू यादव व लोग मौजूद रहे।