गाजियाबाद में दिखा पिटबुल का पागलपन: एक और बच्चे को कुत्ते ने काटा, सर्जरी के बाद बची जान, लगे 150 टांके
वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। पता चला कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इस पर कुत्ता मालिक ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन के बाद अब संजय नगर सेक्टर 23 में भी कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। ए ब्लॉक निवासी सचिन त्यागी के 10 वर्षीय बच्चे को पिटबुल ने काट लिया। बच्चा पार्क में खेल रहा था जब यह घटना हुई। बच्चे को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसकी जान बची। सचिन ने बताया बच्चे को डेढ़ सौ टांके लगे हैं। उसने घटना के 112 नबर पर पुलिस से शिकायत की है।
वृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। पता चला कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। इस पर कुत्ता मालिक ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। सचिन का कहना है कि बच्चे के इलाज में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए हैं।
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा
इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। महिला का दिल नहीं पसीजा। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, राजनगर एक्सटेंशन में चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक की मौजूदगी में एक बच्चे को काट लिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बच्चे ने मां को घटना के बारे में बताया
जब बच्चा घर पहुंचता है तो वह अपनी मां को घटना के बारे में बताता है। वहीं जब बच्चे के पिता सोसाइटी में पहुंचे तो वह महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। जब महिला से उन्होंने इस बारे मे बात की तो महिला ने कोई सही जवाब नहीं दिया और अपने फ्लैट में चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.