{"_id":"57d6dc324f1c1bef30d477bb","slug":"pink-issued-five-permits-for-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक ऑटो के लिए पांच परमिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक ऑटो के लिए पांच परमिट जारी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिंक ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय परिवहन विभाग पिंक ऑटो सर्विस को जल्द ही शुरू करेगा। विभाग ने पिंक ऑटो के लिए पांच परमिट जारी किए हैं। ये परमिट ट्रांस हिंडन एरिया के हैं। वहीं, पिंक ऑटो के डिजाइन को विभाग ने लगभग पास कर दिया है।शहर में महिलाएं सुरक्षित यात्रा करें इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग द्वारा पिंक ऑटो शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रांस हिंडन एरिया के लिए पांच परमिट जारी किए गए हैं। इसमें दो परमिट वसुंधरा के लिए हैं जबकि दो परमिट इंदिरापुरम और एक परमिट वैशाली के लिए है। विभाग द्वारा कुल 25 ऑटो को परमिट दिया जाएगा। अन्य क्षेत्रों में राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर, लाइन पार क्षेत्र आदि इलाकों में इन ऑटों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ऑटो का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि महिलाएं उसमें बैठकर खुद का सुरक्षित महसूस करेंगी। ऑटो में ड्राइवर सीट के पीछे जाली लगी होगी। ऑटो के अंदर डिस्पले बोर्ड लगा रहेगा, जिस पर ड्राइवर का नाम, आटो का नंबर और एक यूनिक नंबर जिसे विभाग देगा। ऑटो के किनारे भी जाली लगेगी।
विज्ञापन
महिलाएं ऑटों में बैठने के बाद जाली को अंदर से बंद कर सकेंगी।