{"_id":"65c5375425166f4f68023917","slug":"permission-granted-for-narco-test-of-three-including-former-chairman-of-dla-in-medical-student-murder-case-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-101950-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेडिकल छात्रा हत्याकांड में पतला के पूर्व चेयरमैन सहित तीन के नार्को टेस्ट की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेडिकल छात्रा हत्याकांड में पतला के पूर्व चेयरमैन सहित तीन के नार्को टेस्ट की मिली अनुमति
विज्ञापन
मोदीनगर। मेडिकल छात्रा लक्ष्मी गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी मोदीनगर पुलिस अब नार्को टेस्ट का सहारा लेगी। न्यायालय से हॉस्टल संचालक व नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा और उनके बेटे सहित तीन का टेस्ट करने की अनुमति मिल गई है।
सात माह बाद भी घटना के खुलासे में नाकाम पुलिस ने नार्को टेस्ट कराने का निर्णय लिया। पुलिस ने कुल छह लोगों के नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी, जिसमें से तीन की अनुमित मिलना अभी बाकी है। लैब से तारीख मिलते ही नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस को अब नार्को टेस्ट का सहारा है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे ही पुलिस उलझती चली गई। पुलिस के विशेषज्ञ क्राइम सीन दोहरा चुके हैं लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस अभी तक की जांच के आधार पर हत्या या आत्महत्या की पहेली में ही फंसी हुई है।
यह था मामला
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी गुप्ता मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग स्थित दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की तृतीया वर्ष की छात्रा थी। लक्ष्मी गुप्ता नगर के सूर्या एंक्लेव स्थित नगर पंचायत पतला के पूर्व चेयरमैन मनोज शर्मा के हॉस्टल (पीजी) में रहती थी। पिछले साल 15 जून 2023 को लक्ष्मी गुप्ता का शव पीजी के कमरे में रोशनदान से लटका मिला था। मौत से एक दिन पहले ही लक्ष्मी ने नीट की परीक्षा पास की थी। फोन पर वार्ता के दौरान लक्ष्मी ने परीक्षा परिणाम पर परिजनों के साथ खुशी साझा की थी। इसके एक दिन बाद हुई लक्ष्मी की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया। पुलिस शुरू में तो घटना को खुदकुशी मान रही थी।
विज्ञापन
परिजनाें ने खुदकुशी को नकारते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आने से मामला उलझ गया था। मृतका का विसरा भी सुरक्षित किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हत्या की ओर इशारा कर रही थी। हत्याकांड के खुलासे में थाना पुलिस के विफल होने पर मामले की जांच एसीपी मोदीनगर को दी गई थी।
मामले में छानबीन की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नार्को टेस्ट कराया जाएगा। तीन लोगों के टेस्ट की अनुमति मिल गई है। कुछ लोगों के टेस्ट की अनुमित की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर