फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People in America, Russia, and Britain will wear clothes made from the *Aak* plant: Giriraj Singh

आक के पेड़ से बने कपड़े पहनेंगे अमेरिका, रूस और ब्रिटेन के लोग : गिरिराज सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
People in America, Russia, and Britain will wear clothes made from the *Aak* plant: Giriraj Singh
संजय नगर स्थित निटरा संस्थान में हुए कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व पदाधिका
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित निट्रा संस्थान के 52वें स्थापना दिवस पर सोमवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर निट्रा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब गाजियाबाद के निट्रा में आक के पेड़ से निकले रेसे से बने कपड़े अधिक ठंड वाले देशों में पहने जाएंगे। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन समेत सभी यूरोपीय देश ये कपड़ें पहनेंगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर कहा कि दोनों में से किसी के पास अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं है। तंज कसते हुए कहा कि ये कभी इंडी गठबंधन बनाते हैं तो कभी पिंडी। ये लोग मतलबी हैं।
विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कोई इंडस्ट्री बिना रिसर्च के काम नहीं कर सकती है। निट्रा के रिसर्च व टेस्टिंग के बिना देश व विदेश की बहुत सी इंडस्ट्री काम नहीं कर पाएंगी। निट्रा में फायर फाइटर के लिए माइनस डिग्री में काम करने वाले सेना समेत कई अर्धसैनिक बलों के लिए ड्रेस बनाई गई हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ के लोगों के लिए भी निट्रा ने ही कपड़े डिजाइन किए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में प्लास्टिक को रिसाइकिल कर फैब्रिक बनाया जाता है और हमारे यहां निट्रा, बिट्रा, सिट्रा समेत सभी आठ केंद्रों पर प्राकृतिक चीजों से रिसर्च कर फैब्रिक तैयार किया जा रहा है। असली रिसर्च वही होता है, जो लैब से फील्ड तक जाए। उन्होंने कहा कि आक के पेड़ से बने कपड़े माइनस 40 सेल्सियस में भी गर्म रहते हैं, जो आज हमारे देश के सैनिक पहन रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री पबित्र मार्घेरिटा, डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा और डायरेक्टर एमएस परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

राममंदिर व बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले न्याय होगा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन किया है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई कर सजा दिलाएगी। बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल पर कहा कि सीएम सम्राट चौधरी इस मामले में जांच करा रहे हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पूरी उम्मीद है कि इस मामले में न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय नगर स्थित निटरा संस्थान में हुए कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व पदाधिका

संजय नगर स्थित निटरा संस्थान में हुए कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व पदाधिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed