फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are upset with the increased house tax and are protesting

Ghaziabad News: बढ़े हाउस टैक्स से लोग परेशान, जता रहे विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
People are upset with the increased house tax and are protesting
गाजियाबाद। नगर निगम ने अचानक हाउस टैक्स दोगुना कर दिया है, बिल भरने के लिए लोगों ने जब पोर्टल खोला तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन स्थित प्लेटिनम निवासी अनिल वत्स का कहना है कि पिछली बार 2100 रुपये टैक्स दिया था, इस बार जब भरने के लिए पोर्टल पर लॉगइन किया तो 2800 से अधिक रुपये का बिल दिखाई दिया। कई बार देखा लेकिन बिल क्यों बढ़ाया या किस मद में बढ़ाया। इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

गुलमोहर एनक्लेव निवासी गौरव ने पिछली बार 3656 रुपये का हाउस टैक्स दिया था, इस बार 8100 रुपये बिल आया है। समय से नहीं भरा तो कुल जुर्माने के साथ 10,125 रुपये देने होंगे। इस बार किस मद में राशि बढ़ाई है, पता नहीं चल रहा है, पर भरने के दौरान रकम दोगुनी दिखाई दी।
विज्ञापन

ब्रेवहाई सोसायटी के निवासी दीपांशु मित्तल का कहना है कि बहुमंजिला सोसायटियों के बाहर की सड़कें खराब हैं। कूड़ा उठता नहीं है, स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को अंधेरे से गुजरना पड़ता है, लेकिन निगम टैक्स पर टैक्स ले रहा है और सुविधाएं कुछ नहीं दे रहा है। और तो और इस बार हाउस टैक्स दोगुना आ रहा है, बिना बताए टैक्स बढ़ा दिया। लोगों की जेब पर यह अतिरिक्त भार है, आप टैक्स लीजिए तो सुविधाएं तो दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजनारा निवासी अभिनव त्यागी का कहना है कि बिना बताए दोगुना टैक्स कर दिया। यह सरासर नाइंसाफी है। लोग विरोध कर रहे हैं, पर जुर्माने के डर से जमा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed